जालंधर में AAP नेता के बेटे को लगी गोली, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

by | Jul 31, 2025 | Crime

Jul 31, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शहर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव फिरोज में उस समय हड़कंप मच गया जब आम आदमी पार्टी के नेता गुरमेज थापर के बेटे हरमन को गोली लगने की खबर सामने आई। यह घटना मंड चौकी के अंतर्गत देर शाम घटित हुई।

सूत्रों के अनुसार, युवक अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली सीधे हरमन को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद हरमन को पठानकोट बायपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। मंड चौकी के इंचार्ज ने बताया कि घायल को डॉक्टर ने अनफिट घोषित किया है, इसलिए फिलहाल उसका बयान नहीं लिया जा सका है। जैसे ही युवक होश में आता है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस मामले में हरमन के पिता और AAP नेता गुरमेज थापर ने इस घटना को मामूली चोट बताया है। उन्होंने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है और कहा कि “कोई गंभीर बात नहीं है, सब ठीक है।”

🔍 पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने रिवॉल्वर के स्वामित्व, गोली कैसे चली और कोई लापरवाही तो नहीं हुई, इन सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch