
पंजाब सरकार ने राज्य भर के आढ़तियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से अनाज मंडियों में दुकानों और प्लॉटों पर बकाया ब्याज और जुर्मानों को कम करने के लिए वन-टाइम सेटलमेंट (O.T.S.) नीति लाने का ऐलान किया है। यह घोषणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने की।
गौरतलब है कि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां धान और खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए गठित मंत्री समूह के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि यह नीति पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा लागू की जाएगी, जिससे राज्य के हजारों आढ़तियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
ओ.टी.एस. स्कीम के तहत आढ़तियों को पुराने बकाए पर राहत मिलेगी, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और वे नए सीजन के लिए तैयार हो सकेंगे। यह कदम पंजाब के कृषि क्षेत्र को स्थायित्व और मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









