तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by | Jul 30, 2025 | News

Jul 30, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में सड़क पार कर रही 26 वर्षीय युवती की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती मेन रोड से उछलकर ग्रिल पार करते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान डॉ. लवनीश चौहान के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर कैंट के आजाद चौक की रहने वाली थीं। लवनीश ने बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई पूरी करने के बाद मंडी गोबिंदगढ़ की एक यूनिवर्सिटी से एम.डी. (आयुर्वेद) कर रही थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना अस्पताल से मिली, जहां से पुलिस ने परिजनों को संपर्क किया। लवनीश के पिता संजय चौहान ने बिलखते हुए कहा, “वो मेरे परिवार की उम्मीद थी, हमारा सहारा थी। अभी तो उसकी जिंदगी शुरू ही हुई थी।”

घटना की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई. परगट सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख तथ्य:

  • मृतका: डॉ. लवनीश चौहान (उम्र 26)

  • निवासी: आजाद चौक, फिरोजपुर कैंट

  • शिक्षा: बी.ए.एम.एस., एम.डी. (आयुर्वेद) की छात्रा

  • हादसा स्थल: मंडी गोबिंदगढ़

  • वाहन चालक फरार, कार जब्त

  • परिवार में मातम का माहौल

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch