Ludhiana में बड़ी वारदात, बोरी में बंद मिला युवती का शव

by | Jul 10, 2025 | Crime

Jul 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना के आरती चौक में एक युवती का शव बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और ससुराल वालों ने की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के बारे में बड़े खुलासे कर सकते हैं।

मृतका की पहचान रेशमा निवासी सर्किट हाउस के रूप में हुई है। पुलिस ने देर रात मृतका के पति अजय और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक, जब वह लाश को बोरी में रख कर ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे, तब एक रेहड़ी चालक ने उसे रोक लिया था। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ था। हालांकि आरोपी पति अपने साथी के साथ मौके से भाग गया था। लेकिन देर रात पुलिस ने आरोपी पति अजय और उसके माता पिता को काबू कर लिया है।

बता दें कि हाल ही में आरती चौक के पास सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवार 2 युवक एक बोरी फेंक रहे थे। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा कि बोरी में आम हैं। जब बोरी से बदबू आई तो उन्होंने कहा कि इसमें कुत्ता है। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी चालाकी से मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आकर जब बोरी को खोला तो अंदर एक युवती का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। दिलजीत दोसांझ ने...

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch