Punjab Police का एक्शन, पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

by | Jul 9, 2025 | Crime

Jul 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस बरामदगी में कई AK-47 राइफलें- 2 हैंड ग्रेनेड-2  और 16 कारतूस शामिल हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ऐसे में बड़ी संख्या में AK-47 हैंड ग्रेनेड और गोला बारूद मिलना चिंता विषय है।

 

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के सुनसान इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए, जिन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथियों तक पहुंचाया जाना था। बरामद हथियारों में दो AK-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान की एजेंसियों और रिंदा द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने के उद्देश्य से भेजे गए थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले को टालने में सफलता मिली है।

AGTF की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए ISI और रिंदा की बड़ी साजिश को नाकाम किया। गुरदासपुर के पुराने शाला थाना क्षेत्र के जंगलों से बरामद इस हथियारों की खेप को लेकर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच जारी है और जल्द ही उन लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी, जो रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में इस खेप के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch