पंजाब के लोगों को डरा रहे धमक भरे फ़ोन, गैंगस्टरों के नाम से आ रही Phone Call

by | Jul 9, 2025 | Crime

Jul 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

विदेशी नंबरों से आ रही धमकी भरी Phone Calls ने पंजाब के लोगों में दहशत बना कर रखी हुई है ताज़ा मामला सामने आया है लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र के एक निवासी को कनाडा से आई एक कॉल ने हड़कंप मचा दिया है। खुद को कुख्यात ‘कौशल चौधरी गैंग’ का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने फोन पर 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए जानलेवा धमकियां दी हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना जमालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता हेमराज निवासी रामगढ़ रोड साहनेवाल ने बताया कि 6 जुलाई को उनके मोबाइल पर अंतर्राष्ट्रीय नंबर ‪1 (442) 417-9446 से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कौशल चौधरी गैंग के राजा नामक शख्स बताया और कहा कि वह पीड़ित को अच्छी तरह जानता है। इसके बाद उसने सीधे-सीधे 50 लाख रुपए की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

फोन करने वाले ने न केवल अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग किया बल्कि पीड़ित के परिवार की व्यक्तिगत जानकारी देते हुए यह भी कहा कि उसका एक बेटा कनाडा में रहता है और दूसरा बेटा भारत में उसके साथ ही रहता है। वह दोनों को भी नहीं छोड़ेगा।

थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल का स्रोत और कॉलर की वास्तविक पहचान पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। एस.एच.ओ. बलविंदर कौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संगठित अपराध गिरोह द्वारा की गई एक योजनाबद्ध धमकी का प्रतीत होता है। यदि जांच में कनाडा या किसी अन्य देश से ऑप्रेट हो रहे गैंग की पुष्टि होती है, तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

पंजाब के फगवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखे एक शव के खराब होने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch