ज़ाली दस्तावेज़ों से होती थी तस्करों की जमानते, पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरोह

by | Jun 30, 2025 | Crime

Jun 30, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

संगरूर जिला पुलिस ने एसएसपी सरताज सिंह चहल के नेतृत्व में “नशों के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जाली दस्तावेज तैयार कर नशा तस्करों की जमानतें करवा रहा था। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से जाली दस्तावेज, कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, लेमिनेट मशीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपीएच दिलप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 संगरूर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजवीर सिंह, हरदीप सिंह और सुखदीप सिंह उर्फ बिल्ला वकीलों या उनके मुंशियों के साथ मिलकर नशा तस्करों से मोटी रकम लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानतें करवाते हैं। इस सूचना के आधार पर 24 जून को केस नंबर 112, BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान राजवीर और हरदीप को गिरफ्तार कर उनके पास से जाली आधार कार्ड और जमानत से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। उनसे पूछताछ में अन्य आरोपियों – बलजीत सिंह उर्फ गिरी, सुरजीत सिंह (खन्ना), मनजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ नंबरदार, मोहित कुमार उर्फ मोती और मनप्रीत सिंह उर्फ सनी के नाम सामने आए। 26 जून को इनमें से मोहित, मनप्रीत और बलजीत को गिरफ्तार कर उनके पास से सीपीयू, एलसीडी, की-बोर्ड, माउस, कलर्ड प्रिंटर और लेमिनेट मशीन भी बरामद की गई।

27 जून को पुलिस ने सुरजीत, मनजिंदर और गुरदीप को, जो पहले से ही जेल में बंद थे, माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी सुरजीत सिंह, जेल जाने से पहले, अपने लैपटॉप के जरिए जाली नामों वाले आधार कार्ड और जमानत से संबंधित दस्तावेज तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था। ये दस्तावेज कलर्ड प्रिंट करवाकर अदालतों में पेश किए जाते थे।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch