गर्मियों की छुटि्टयों के बाद पहले दिन स्कूलों में होगा यह काम

by | Jun 30, 2025 | States

Jun 30, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व  में राज्य के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके व्यक्तिगत विकास को नया आयाम देने के लिए नए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत 1 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में “आओ स्कूल चलें” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों का स्कूलों में जोश और उत्साह से स्वागत किया जाएगा। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि गर्मी की छुट्टियों में कोई विस्तार नहीं किया जा रहा।

 

विशेष कार्यक्रमों का आयोजन:

जिला शिक्षा अधिकारी एवं डिप्टी डीईओ डॉ. रविंदरपाल शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों का स्कूल में जोशीले स्वागत के साथ उनके लिए खेल, मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ करवाई जाएंगी, जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए लाभकारी होंगी।

बच्चों को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम:

स्कूलों में विशेष रूप से व्यायाम, गोल घेरा खेल, और गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की गई यात्राओं और अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ-साथ, विद्यार्थियों के जीवन के उद्देश्यों पर भी खुली चर्चा करवाई जाएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित कर सकें।

डॉक्टर दिवस भी मनाया जाएगा:

1 जुलाई को स्कूलों में “डॉक्टर दिवस” भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थी और शिक्षक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद करेंगे। विद्यार्थियों को डॉक्टरों के योगदान के बारे में जागरूक किया जाएगा और उनके आभार को व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा
शीतल वर्मा
Most Popular
नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch