
जालंधर पुलिस ने गोली कांड में आईएएस अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति एवं नेता स्टीफन कलेर व उनके गनमैन सुखकरन सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गनमैन की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गौर हो कि बीते दिन पिम्स अस्पताल के सामने खाली प्लाट में मिट्टी डालने के बाद विवाद हो गया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए थे कि आई ए एस अधिकारी बबिता उनके पति स्टीफन के कहने पर उनके गनमैन ने गोली चलाई है।
जिसके बादए जालंधर पुलिस ने जांच के बाद देर रात आईएएस बबीता कलेर, नेता पति स्टीफन कलेर और गनमैन खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसमें से फिलहाल गनमैन को गिरफ्तार करके उससे वारदात में इस्तेमाल की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली है।









