अरविंद केज़रीवाल ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब की सियासत में हुई हलचल

by | Jun 11, 2025 | National

Jun 11, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लुधियाना उपचुनाव के दौरान चल रहे चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केज़रीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर पंजाब की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

 

अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी हलके के उपचुनाव में उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने की घोषणा कर दी। केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हैबोवाल और बाड़ेवाल में संजीव अरोड़ा के समर्थन में आयोजित विशाल रैलियों को संबोधित करने पहुंचे।

केजरीवाल ने कहा कि संजीव अरोड़ा कोई नेता नहीं हैं और उन्हें राजनीति का शौक नहीं, बल्कि वह एक साधु प्रवृत्ति के इंसान हैं, जो स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने एक बच्चे के इलाज के लिए संजीव अरोड़ा द्वारा 12 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट देने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि उसके पास न तो पावर होगी और न ही फंड, जिससे वह लोगों के काम करवा सके। इसके विपरीत संजीव अरोड़ा विधायक बनने से पहले ही जनता की समस्याएं हल करवा रहे हैं और उनका ध्यान प्रचार से ज्यादा जनता के काम करवाने पर रहता है।

इस दौरान केजरीवाल ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि 70 सालों से पेंडिंग चल रहे ‘लाल लकीर’ के दायरे में आने वाले लोगों की रजिस्ट्री का मामला संजीव अरोड़ा ने सिर्फ 2 महीनों में हल करवाने की कोशिश की, जो अपने आप में एक मिसाल है। केजरीवाल ने कहा कि एक ओर जहां आशू लोगों का अपमान करते हैं, वहीं संजीव अरोड़ा के पास लोगों के लिए प्रेम है। इसी कारण लोग उन्हें भारी बहुमत से जिताकर मंत्री बनाएंगे, जिनके पास फंड और पावर की कोई कमी नहीं होगी।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch