Whats App पर आ रहा नया फीचर, आप भी हो जाएंगे इस फीचर के दीवाने

by | Jun 11, 2025 | Lifestyle

Jun 11, 2025 | Lifestyle

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। अब WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर छुपाकर यूजरनेम के जरिए चैट करने की सुविधा देगा।

इस नए अपडेट के तहत, यूजर्स WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर अपनी प्रोफाइल में एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे। इसके बाद वे अपने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम सांझा करके आसानी से दूसरों से कनेक्ट हो सकेंगे। यह फीचर प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए यूजर्स को बेहतर नियंत्रण प्रदान करेगा। यह फीचर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां यूजरनेम के जरिए पहचान होती है।

जानकारी के अनुसार, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही पब्लिक के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है। आने वाले समय में यह अपडेट WhatsApp यूजर एक्सपीरियंस को और अधिक सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

यूजर सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाकर अपनी प्रोफाइल सेक्शन में जाएगा।

यहां नाम और ‘अबाउट’ के नीचे नया ‘Username’ सेट करने का ऑप्शन मिलेगा।

यूजर अपनी पसंद का यूनिक यूजरनेम चुन सकता है।

इसके बाद यूजर अपने नंबर की जगह यूजरनेम शेयर कर सकेगा, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी और नंबर छुपा रहेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch