पंजाब के लोगों को होगा बड़ा फायदा, मान सरकार ने बनाया प्लान

by | Jun 9, 2025 | National

Jun 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार अपने रैवेन्यू डिपार्टमैंट के कार्यों को डिजिटाइज करने और लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। “ईजी रजिस्ट्रेशन” के सफल क्रियान्वयन के बाद अब रैवेन्यू डिपार्टमैंट की चार अहम सेवाओं को भी जल्द ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में लगने वाली भीड़ और भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

इस ऑनलाइन करने का मकसद पारदर्शिता लाना, लोगों को घर बैठे सुविधा देना और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना है। अब आम नागरिक को छोटे-छोटे कामों के लिए पटवारी, कानूनगो या तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

रैवेन्यू डिपार्टमैंट की ऑनलाइन सेवाएं

(1) विरासत के आधार पर इंतकाल
(2) डीड के आधार पर इंतकाल
(3) फर्द बदर (रिकॉर्ड में दुरुस्ती)
(4) रपट की विनती

चंडीगढ़ से शुरू हुआ डिजिटल ट्रेनिंग सैशन

रविवार को चंडीगढ़ में इस योजना को लेकर व्यापक ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। यह ट्रेनिंग दो चरणों में की गई, जिसमें जिले के सभी फर्द केंद्रों, सेवा केंद्रों, टेक्निकल असिस्टैंट्स, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर्स और असिस्टैंट सिस्टम मैनेजर्स ने भाग लिया। सुबह और दोपहर दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें इन चारों सेवाओं के डिजिटलीकरण से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

ट्रेंड स्टाफ करेगा डिजिटल फॉर्म्स की प्रोसैसिंग

इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य यह था कि जब कोई आवेदक घर से, मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से किसी सेवा के लिए आवेदन करे तो उस आवेदन को तय समय सीमा में कैसे प्रोसेस किया जाए। प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को इस बारे में विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई ताकि ऑनलाइन सिस्टम में कोई अड़चन न आए और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें।

ईजी रजिस्ट्रेशन बना बदलाव का आधार

इससे पहले इसी महीने सरकार ने मोहाली सब-रजिस्ट्रार/तहसीलदार कार्यालय में “ईजी रजिस्ट्रेशन” सेवा की शुरुआत की थी, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमैंट, डॉक्यूमैंट अपलोडिंग और फीडबैक सहित तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई थीं। इसका असर यह हुआ कि दस्तावेजों की रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल, तेज़ और भ्रष्टाचार रहित हो गई।

अब इसी सफलता के आधार पर रैवेन्यू डिपार्टमैंट की सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। ईजी रजिस्ट्रेशन ने जो विश्वास और पारदर्शिता स्थापित की है, वही मॉडल अब विरासत इंतकाल और अन्य सेवाओं में भी अपनाया जाएगा।

नागरिकों को होंगे ये बड़े फायदे

  • समय की बचत: अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बार-बार पटवारी या तहसील जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • भ्रष्टाचार पर लगाम: ऑनलाइन प्रक्रिया में घूसखोरी और दस्तावेजों की अनावश्यक जांच की गुंजाइश नहीं होगी।
  • आवेदन की ट्रैकिंग: नागरिक अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देख सकेंगे, जिससे अनिश्चितता खत्म होगी।
  • सिस्टम आधारित अपॉइंटमैंट: आवश्यक होने पर ही नागरिक को बुलाया जाएगा, वह भी एक तय तारीख और समय पर।

प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों को इन बिंदुओं पर देना होगा ध्यान

  • ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कैसे करें
  • फर्द की जांच और सत्यापन प्रक्रिया
  • दस्तावेजों की स्कैनिंग और अपलोडिंग के मानक
  • समयबद्ध सेवाएं कैसे सुनिश्चित हों
  • आवेदक से संपर्क और फीडबैक प्रणाली का उपयोग

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch