जाल़धर में दिन दिहाड़े Advocate कत्ल मामले में हुआ बड़ा खुलासा

by | May 29, 2025 | Crime

May 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

मंगलवार दोपहर दिलबाग नगर एक्सटेंशन की कोठी में एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए नेशनल शूटिंग प्लेयर बंकिम शर्मा और उसकी मां परमिंदर कौर को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।

 

इस दौरान सूत्रों से बड़ी खबर मिला है कि परमिंदर सिंह ढींगरा को गोली परमिंदर कौर ने नहीं बल्कि बंकिम शर्मा ने मारी थी। अपने बेटे को बचाने के चक्कर में परमिंदर कौर ने खुद हत्या करने की बात कबूली थी। सूत्रों के अनुसार बंकिम शर्मा बताया है कि वह मंगलवार को दोपहर के समय घर आया तो उसे मां के चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद वह लाइसेंसी गन लेकर परमिंदर सिंह के पीछे पहली मंजिल पर भागा। दोनों में हुई हाथापाई के बाद उसने गोली चलाई जो परमिंदर सिंह की जांघ पर लगी और वह डर गए। इसके बाद वह नीचे आ गए और दोस्त को बुलाया पर दोस्त के आने से पहले नीचे उतरने की कोशिश में एडवोकेट पहली मंजिल से सीढ़ियों से गिर गए। दोस्त के आने के बाद एबुलेंस को बुलाया गया पर एबुलेंस के आने से पहले ही एडवोकेट ढींगरा की मौत हो गई थी। इस दौरान बंकिम की मां ने बेटे को बचाने के चक्कर में कहा कि वह गोली चलाने का आरोप खुद पर ले लेगी। हांलाकि अभी तक ये बात रहस्य है कि एडवोकेट को उसने घर क्यों बुलाया था। बंकिम शर्मा और परमिंदर कौर के रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch