आप’ की छात्र इकाई एसैप ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 8588833485 पर मिस्ड कॉल

by | May 25, 2025 | National

May 25, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों पार्टी की छात्र शाखा एसोशिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) का गठन किया था। अब पार्टी से जुड़े पंजाब के छात्र नेताओं ने भी अपने संगठन को आगे बढ़ाने की मुहिम शुरू कर दी है।

शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में पार्टी से जुड़े छात्र नेता नवलदीप सिंह, संजीव चौधरी और सुमित राहुल ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। तीनों छात्र नेताओं ने चंडीगढ़ और पंजाब के सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों से एसैप ज्वाइन करने की अपील की और इससे जुड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर – 8588833485 जारी किया। कोई भी छात्र इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके एसैप से जुड़ सकते हैं। जुड़ने के बाद उनसे संपर्क भी किया जाएगा और संगठन की रणनीतियों से अवगत कराया जाएगा।

छात्र नेताओं ने संगठन का वेबसाइट www.asap4students.org भी जारी किया। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपनी विस्तृत जानकारी साझा कर आधिकारिक रूप से एसैप का हिस्सा बन सकते हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए एसैप के छात्र नेता सुमित राहुल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में एक वैकल्पिक राजनीति को जन्म दिया। अब उसे हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक पहुंचाने के लिए (एसैप)ASAP का गठन किया है।

आज से हमारा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में हम पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के हर कॉलेज, हर यूनिवर्सिटी में जाकर अपने छात्र इकाइयों का गठन करेंगे और वहां के छात्रों को अपने उद्देश्यों से अवगत कराएंगे।

हमारा पहला उद्देश्य है – राष्ट्रवाद। हम हर युवा छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाकर युवाओं की एक फौज तैयार करेंगे। दुसरा है – सामाजिक कार्य। इसके तहत हम अपने छात्र साथियों के साथ हर तरह के सोशल वर्क में अपना योगदान देंगे। तीसरा – छात्रों के अंदर राजनीति के प्रति रूचि जगाएंगे और उनमें राजनीतिक निर्णय के योग्य बनाएंगे। हमारा चौथा और बेहद महत्वपूर्ण उद्देश्य है – एजुकेशन रिफॉर्म। इसके लिए हम सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रों का ग्रुप बनाएंगे और उन्हें शिक्षा में सुधार को लेकर जागरूक करेंगे।

एसैप के दूसरे छात्र नेता संजीव चौधरी ने कहा कि हम छात्रों को सरकार तक लेकर जाएंगे क्योंकि समाज के सभी चीजों का निर्णय प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति ही तय करती है। सरकार ही बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेती है, इसलिए सरकार के कामों और तरीकों पर गौर करना युवा छात्रों का कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही बेहतर समाज और भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

छात्र नेता नवलदीप सिंह ने कहा कि एसैप अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स की बात करती है। हम अन्य पार्टियों के मुकाबले की मामलों में उनसे बेहतर और अलग हैं। हमारा मकसद शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को खत्म करना है। हम छात्रों को नई राजनीति के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएंगे जहां वे अपने विचार रख सकेंगे और राजनीति के बदलते स्वरूप को जान पाएंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एसैप पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़ के हर कॉलेज में मजबूती के साथ छात्र संघ का चुनाव लड़ेगी और पंजाब के कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों में छात्र इकाईयों की स्थापना करेगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch