अब कोरोना के नए वेरिंएट ने फैलाई दहशत, ज़ारी हुई गाईडलाईन

by | May 25, 2025 | National

May 25, 2025 | National

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

देश में एक बार फिर से कोविड-19 का खतरा बढ़ रहा है। नया वैरिएंट जे.एन.1 तेजी से फैल रहा है। एशियाई देशों में अभी तक जो मामले सामने आए है, उनमें बुजुर्ग और बच्चों दोनों शामिल है। कमजोर इम्युनिटी के चलते इन लोगों को संक्रमण का अधिक खतरा बताया जा रहा है।

हैल्थ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट के मामले देश के कई राज्यों में मिल रहे हैं। जे.एन. 1 वैरिएंट का रिस्क बच्चों को इसलिए ज्यादा है क्योंकि जब कोविड 19 आया था तो बच्चे छोटे थे और कइयों को वैक्सीन भी नहीं लगी थी। कोविड को लेकर अब राज्य सरकारें कोविड प्रोटोकोल का ऐलान कर रही है, जिसके तहत निम्नलिखित सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा हैः-

 

भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों व बुजुर्गों को मास्क पहन कर जाना चाहिए

बाजार या सार्वजनिक स्थलों पर जाने के बाद लोगों को अपने हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए या उनके पास सैनेटाइजर होना चाहिए।

कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए बुजुर्गों व बच्चों को बाजार व अन्य समारोहों में जाने से बचना चाहिए।

बच्चों की कक्षाएं वीडियो कांफ्रैंसिग के जरिए लगवाई जा सकती है।

अगर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर को चैकअप करवाना चाहिए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch