अमन अरोड़ा ने सुनील जाखड़ को लिखा पत्र, पूछा – पंजाब के पानी के शोषण पर चुप क्यों हैं?

by | May 1, 2025 | National

May 1, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पत्र लिखकर पूछा है कि आप पंजाब के पानी के शोषण पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र और हरियाणा सरकार पंजाब के अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है लेकिन आप चुप हैं। क्या यही आपकी पंजाब के लोगों के प्रति जवाबदेही है।

अपने पत्र में अरोड़ा ने बीबीएमबी की बैठक में में पारित अवैध प्रस्तावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें हरियाणा को 8,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने को मंजूरी दी गई है। अरोड़ा ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह बेशर्मी भरा फैसला दिनदहाड़े डकैती और पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला है।”

पंजाब के घटते जल संसाधनों की भयावह स्थिति पर प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहा कि पौंग बांध, भाखड़ा बांध और रंजीत सागर बांध में जल स्तर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है – पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट कम हो गया है। इसलिए पानी की प्रत्येक बूंद कीमती है, विशेषकर ऐसे राज्य में जहां भूजल स्तर में गंभीर गिरावट आ रही है।

अरोड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस दावे को भी खारिज किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का वादा किया है। अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई आश्वासन कभी नहीं दिया गया जिससे पंजाब के पानी के उचित हिस्से पर असर पड़े। उच्च पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा दिए गए ऐसे निराधार और भ्रामक बयान अस्वीकार्य हैं।”

अरोड़ा ने बताया कि पंजाब, हरियाणा को पीने के लिए प्रतिदिन 4,000 क्यूसेक पानी उपलब्ध करा रहा है, लेकिन हरियाणा की अतिरिक्त पानी की मांग बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने हरियाणा के आवंटित हिस्से का कुप्रबंधन तथा पंजाब के हिस्से को लूटने का प्रयास करने के लिए भाजपा की आलोचना की।

पंजाब के नेता के रूप में जाखड़ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अरोड़ा ने लिखा, “पंजाब में जन्मे और पले-बढ़े व्यक्ति के रूप में क्या आप अपने राज्य के लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं? इस तरह के खुलेआम शोषण पर आप चुप क्यों हैं? अब आपको फैसला करना होगा कि आप पंजाब के अधिकारों के लिए खड़े होंगे या भाजपा के पंजाब विरोधी एजेंडे की सेवा करते रहेंगे।”

अरोड़ा ने सुनील जाखड़ से केंद्र सरकार की अन्यायपूर्ण कार्रवाइयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “आप पंजाब के अध्यक्ष के रूप में मैं आपसे 3.5 करोड़ पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह करता हूं। पंजाब अब इस अन्याय को और बर्दाश्त नहीं करेगा।”

अरोड़ा ने पंजाब के जल अधिकारों के लिए खड़ा होने की आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की तथा राज्य के हितों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सख्त चेतावनी दी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch