आप मंत्रियों ने ट्विटर(एक्स) पर भी हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का किया विरोध

by | May 1, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले का आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने ट्विटर(एक्स) पर भी बड़े पैमाने पर विरोध किया। आप मंत्रियों और नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर ”पंजाब दा पानी पंजाब दा हक” हैसटैग के साथ मुहिम चलाया और आम लोगों से भी विरोध करने की अपील की।

कुलदीप धालीवाल -“केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार मिलकर पंजाब का पानी गैर-कानूनी तरीके से चोरी करने की कोशिश कर रही है। यह पंजाबियों को प्यासा मारने की इनकी साजिश है। आओ पंजाबियों, मिलकर अपने हक के पानी की चोरी को रोकें और इसका विरोध करें।”

बलजीत कौर-“पंजाब के अधिकारों पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा बीबीएमबी के माध्यम से पंजाब का पानी जबरन लूटने की साजिश के खिलाफ हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।”

हरजोत बैंस -“पंजाब का पानी हमारे लोगों की जीवन रेखा है। इसलिए एक भी बूंद पानी अवैध रूप से हरियाणा में नहीं जाने देंगे। हम अपने एक-एक बूंद पानी की रक्षा करेंगे। यह पंजाब के अधिकारों की लड़ाई है।”

हरभजन सिंह ईटीओ -“पंजाब के साथ लगातार भेदभाव और धक्केशाही करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार पंजाबियों के धैर्य की परीक्षा न ले। हम बीबीएमबी के दुरुपयोग और केन्द्रीय संस्थाओं की तरह पंजाब के पानी को जबरन हरियाणा को देने के खिलाफ पूरे जी-जान से लड़ेंगे और इस तानाशाही फैसले का डटकर मुकाबला करेंगे।”

डॉ रवजोत -“पंजाब पूरे देश के खाद्य भंडार को भरने वाला राज्य है। इसलिए पंजाब से हरियाणा को जबरन पानी देने के लिए बीबीएमबी का दुरुपयोग भाजपा को महंगा पड़ेगा। आम आदमी पार्टी पंजाब के पानी की रक्षा के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।”

मोहिंदर भगत -“केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब के तीन करोड़ लोग और पंजाब सरकार पूरी तरह एकजुट है। हम बीबीएमबी के माध्यम से पंजाब का पानी हरियाणा को हस्तांतरित करने के विनाशकारी निर्णय का हर मोर्चे पर विरोध करेंगे।”

हरदीप सिंह मुंडियां -“हरियाणा को बीबीएमबी के माध्यम से पानी देने के फैसले का समूचा पंजाब पुरजोर विरोध करता है। यह पानी पंजाब और पंजाबियों के हक का है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पंजाब के खिलाफ मिलकर काम कर रही है। हम किसी भी कीमत पर भाजपा द्वारा हमारे अधिकारों की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

तरूणप्रीत सिंह सोंध -“हरियाणा ने मार्च तक ही अपने हिस्से का लगभग पानी इस्तेमाल कर लिया। अब केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब के हिस्से का पानी छीनना पंजाबियों के साथ अन्याय है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार कभी भी पंजाब और पंजाबियों की समर्थक नहीं हो सकती।”

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch