प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला-बोल! हजारों वॉलंटियर्स ने किया जमकर प्रदर्शन

by | Apr 15, 2025 | National

Apr 15, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज मोहाली में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के ग्रेनेड वाले भड़काऊ बयान के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और बाजवा के बयान को पंजाब की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचने वाला बताया।

‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रताप बाजवा की सख्त निंदा की।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने बाजवा पर निशाना साधा और कहा, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आने के बाजवा के बेबुनियाद दावे, दहशत पैदा करने और आप सरकार द्वारा बहाल की जा रही शांति को भंग करने का एक प्रयास है। अगर बाजवा के पास विश्वसनीय जानकारी है, तो वह इसे पंजाब पुलिस के साथ क्यों नहीं साझा कर रहे हैं? इसके बजाय, वह राजनीतिक लाभ के लिए डर फैला रहे हैं।

अरोड़ा ने बाजवा के सामने दो स्पष्ट विकल्प रखे। पहला कि अपनी सूचना का स्रोत पुलिस को बताएं और दूसरा, अगर बात झूठी है तो पंजाब के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके दावे सही होंगे तो उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द की जाएगी। अगर जानकारी गलत निकली तो उनपर कारवाई की जानी चाहिए।

अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ सहयोग करने से इनकार करने के लिए बाजवा की आलोचना की और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। अरोड़ा ने कहा, “यदि बाजवा अपने दावों को प्रमाणित नहीं कर पाते हैं, तो इससे उनके इरादों पर बेहद गंभीर संदेह पैदा होता है। पंजाब की खुफिया एजेंसियों के प्रति जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास करके वह उन ताकतों का समर्थन कर रहे हैं जो राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं।”

पार्टी नेता और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बाजवा के बयान को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता आप सरकार द्वारा पंजाब की तरक्की के लिए किए जा रहे कामों को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए वे अशांति पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। बाजवा की टिप्पणी उनकी हताशा और निराशा को दर्शाती है।”

डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आप सरकार ने नशा, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो पिछली सरकारों के दौरान बड़े पैमाने पर व्याप्त थे। डॉ. बलबीर ने कहा, “कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है और अब वे राज्य की प्रगति को पटरी से उतारने के लिए एकजुट हो गए हैं।”

आप नेताओं ने घोषणा की कि यदि बाजवा पुलिस को सहयोग नहीं करते या माफी नहीं मांगते तो आम आदमी पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगी और उनके आवास की ओर मार्च करेगी।

आप नेताओं ने पंजाब की शांति और सद्भाव की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी राजनीतिक नेताओं से जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। अरोड़ा ने कहा, “पंजाब ने काफी कुछ झेला है। इसलिए इतनी कड़ी मेहनत और वर्षों के संघर्ष के बाद अर्जित इस शांति को हम किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देंगे।”

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, कुलवंत सिंह, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, हरचंद सिंह बरसट, आप नेता रणजोत हडाना, अमनदीप सिंह मोही, नील गर्ग, गोविंदर मित्तल, विनीत वर्मा, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर, करमजीत कौर, विक्की घनौर और सैकड़ों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch