Railway Station पर आग का तांडव, मौके पर बन गया यह माहौल

by | Apr 10, 2025 | News

Apr 10, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के सिग्नल स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में केमिकल और प्लास्टिक से बना सामान रखा गया था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और लपटें ऊंची उठने लगीं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गोदाम के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। वहीं इस भीषण आग के बीच एक यात्रियों से भरी ट्रेन वहां से गुजर रही थे, जो बाल-बाल बच गए।

 

 

हालांकि, रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ा बहुमूल्य सामान इस आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। रेलवे अफसरों के मुताबिक, आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद सिग्नलिंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजामों की योजना बनाई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch