नशे के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय बाजवा को ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान में करना चाहिए सहयोग : नील गर्ग

by | Apr 9, 2025 | States

Apr 9, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह नशे के मुद्दे का राजनीतिकरण करना बंद करें और इसके बजाय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई का समर्थन करें। गर्ग ने पंजाब पुलिस पर की गई बाजवा की टिप्पणी की आलोचना की और उनसे पंजाब के युवाओं को बचाने की लड़ाई में रचनात्मक योगदान देने की अपील की।

नील गर्ग ने राज्य की नवीनतम घटना पर बाजवा की चुप्पी पर सवाल उठाया, जिसमें पंजाब पुलिस ने अमृतसर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछा, “क्या इस गिरफ्तारी के कारण अब ईडी को भी खत्म कर देना चाहिए?” उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे तत्व हर जगह मौजूद होते हैं। यह राजनीति का मामला नहीं है। यह हमारे युवाओं के भविष्य का मामला है।

कांग्रेस पार्टी के पिछले रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए गर्ग ने बाजवा और कांग्रेस पार्टी पर सत्ता में रहने के दौरान ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी कई सालों तक सत्ता में रही, लेकिन उसने ड्रग माफियाओं को पनाह दी और पंजाब के युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने दिया। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई का मजाक उड़ानें के बजाय अभियान में शामिल होना चाहिए।

पंजाब से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए गर्ग ने बाजवा से राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की। गर्ग ने कहा, “मान सरकार ने नशे के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक हर नशा तस्कर को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता और पंजाब को रंगला पंजाब के रूप में उसका पुराना गौरव वापस नहीं मिल जाता। यह लड़ाई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। यह पंजाब के भविष्य की रक्षा के लिए है।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार राज्य भर में नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है और आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक नेताओं से अपने मतभेदों को भुलाकर राज्य के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch