पंजाब सरकार की ओर चलाया जा रहा अभियान नशे विरुद्ध युद्ध अभियान जारी है। इसी के तहत आज पुलिस ने जालंधर के बलदेव नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन की अगुवाई ए.डी.जी.पी. राम सिंह कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद रही। इस दौरान पुलिस की ओर से बलदेव नगर में कई घरों में छापेमारी भी की गई। छापेमारी दौरान लोगों में हड़कंप मच गया।
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी
कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...








