श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड ने जारी की भंडारे वालों को अनुमति पत्र

by | Mar 29, 2025 | National

Mar 29, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र श्री अमरनाथ यात्रा जो इस वर्ष 38 दिनों की होगी। श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड द्वारा बैठक में यात्रा की तिथि  3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक की गई है।वहीं श्री अमरनाथ जी यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन सायबो की ओर से अध्यक्ष राजन कपूर ने बीते बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिंहा व बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाक्टर मनदीप कुमार भंडारी से जम्मू स्थित राज भवन में मुलाकात की थी व मुलाकात में आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई थी।मुलाकात दौरान सायबो की ओर से स्वास्थ सर्टिफिकेट बनाने वाले डाक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की गई थी जिसे लेकर जम्मू कश्मीर के चीफ सेकटरी अतुल डुल्लू ने विभिन्न राज्यों के स्वास्थ विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें डाक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की थी जो जल्द ही आने वाले दिनों में श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड की ऑफिसियल बेवसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।वहीं सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने सभी भंडारा संचालकों की ओर से सायबो की मांगों का समाधान करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिंहा,श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाक्टर मनदीप कुमार भंडारी व बोर्ड के एडीशनल सीईओ राहुल सिंह का विशेष तौर पर धन्यावाद किया है।उन्होंने श्राईन बोर्ड के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि सायबो द्वारा बोर्ड के साथ मिलकर यात्रा में यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के लिए व उन्हें पूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।अमरनाथ यात्रा को लेकर सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर द्वारा श्राईन बोर्ड के अधिकारियों से लगातार बैठकें की जा रही है।

 

 

 

 

जो अनुमति पत्र मई महीने में मिलते थे लेकिन सायबो के प्रयासों से मार्च में जारी हए – राजन

 

वहीं श्री अमरनाथ जी यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने बताया कि श्राईन बोर्ड द्वारा भंडारा संचालकों को जो अनुमति पत्र मई महीने में मिलते थे,लेकिन सायबो के प्रयासों से वह मार्च महीने में सभी भंडारा संचालकों के व्हाट्सअप पर भेज दिए गए हैं।इस कार्य के लिए अध्यक्ष राजन कपूर ने श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड के अधिकारियों का धन्यावाद किया। राजन कपूर ने बताया कि जिंन भी किसी भंडारा संचालक के कागजात अधूरे है वह जल्द ही अपने कागजात स्पीड पोस्ट के जरिए श्राईन बोर्ड के कार्यालय में भेज दें,ताकि समय रहते उनकी अनुमति पत्र जारी हो सकें।

 

श्राईन बोर्ड की रहनुमाई में अमरनाथ यात्रा का हो रहा चौतरफा विकास – कपूर

 

श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल व श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिंहा,बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाक्टर मनदीप कुमार भंडारी व बोर्ड के एडीशनल सीईओ राहुल सिंह को बधाई का पात्र बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए बोर्ड द्वारा जो विकास के कार्य किए जा रहे हैं व काबिलेतारीफ है।उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड द्वारा विकास के किए जा रहे कार्यो में बालटाल अस्पताल का नवीनीकरण करना,बालटाल से पवित्र गुफा तक इमर्जेंसी गाडियों का पहुंचना,बालटाल से पवित्र गुफा व चंनदनवाडी़ से पंचतरणी तक यात्रा मार्ग को चौड़ा करना,अमरनाथजी की पवित्र गुफा पर नंदी महाराज को विराजमान करना,आनलाइन पंजीकरण की सुविधा,बालटाल व नूनवान पहलगांव में तत्काल मेडिकल व पंजीकरण करने, फर्जी पंजीकरण की रोक के लिए बैकों में यात्रियों के फिंगरप्रिट के माधम से पंजीकरण करना,यात्रियों की पहचान के लिए आरएफडी कार्ड बनाना, बालटाल में सीवरेज लाइन, बेस कैंप में लगने वाले भंडारा के पीछे नाले की निकासी के लिए दीवार करना शामिल है।राजन कपूर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अमरनाथ यात्रा के प्रति जितने कार्य हुए हैं इससे पहले कभी विकास के इतने कार्य नहीं हुए।उन्होंने विशेष तौर पर सायबो की टीम की ओर से श्राईन बोर्ड के अधिकारियों का धन्यावाद किया।

 

 

 

इस साल बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या

 

राजन कपूर ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की यात्रा से बहुत अधिक होने की उम्मीद है,क्योंकि इस वर्ष श्राईन बोर्ड द्वारा स्वास्थ पत्र जारी करने वाले डाक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है जो यात्रियों की मुख्य मांग थी व जिसे सायबो द्वारा श्राईन बोर्ड के समक्ष रखकर इसका समाधान करने की मांग की गई थी।वहीं राजन कपूर ने कहा कि आने वाले महीने में दिल्ली से श्रीनगर कश्मीर के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है जो अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत ही बड़ी पहल साबित होगी।

 

 

श्राईन बोर्ड द्वारा भंडारा संचालकों को मिले प्रशंसा  सर्टिफिकेट से भंडारा संचालकों का बढा होंसला – कपूर

 

वहीं श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिंहा द्वारा भंडारा संचालकों को दिए प्रशंसा सर्टिफिकेट से सभी भंडारा संचालकों का होंसला बढा़ है। उन्होंने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लगने वाले भंडारा संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा यात्रियों को देने वाली सुविधाओं के चलते आपका होंसला बढ़ाने के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा द्वारा सर्टिफिकेट देना बढ़िया पहल है। राजन कपूर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में सभी भंडारा संचालक इसी प्रकार यात्रियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगें।उन्होंने सभी भंडारा संचालकों को श्राईन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अपने भंडारे की तैयारियां करने की बात कही।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

चंडीगढ़। पंजाब में दलित राजनीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के हालिया संगठनात्मक कार्यक्रम को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी दल पर सामाजिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े...

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालंधर। शहर में 12 जून को किशनपुरा चौक स्थित BMS शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके...

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

शहर के फोलड़ीवाल इलाके में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन की ड्राइविंग सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch