पहाड़ों में बड़ी बर्फबारी, पंजाब के कई ज़िलों में ज़ारी हुआ Alert

by | Dec 31, 2024 | National

Dec 31, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पहाड़ों में बर्फबारी का क्रम जारी है जिसके चलते उत्तर भारत में सर्दी अपना रंग दिखा रही है। पंजाब का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है जिसके चलते दोपहर के समय भी ठंड का जोर देखने को मिल रहा है। पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में भी धुंध के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी आई है।

सुबह हाईवे पर धुंध का खासा असर देखने को मिल रहा है जिसके परिणामस्वरूप यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा पंजाब के कई जिलों में ‘यैलो अलर्ट’ घोषित किया गया है जिसमें धुंध की चेतावनी दी गई है। सर्द हवाओं के बीच आज पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 5 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया, जबकि फरीदकोट में 6.8, बठिंडा में 7.2 व अमृतसर में 7.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो गुरदासपुर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में 11 से 13 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ है।

न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई जिसके चलते ठंड में बढ़ौतरी हुई है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी ने देरी से दस्तक दी है लेकिन बारिश के बाद एकदम बदलाव आया है। इसी क्रम में हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का सीधा प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2-3 दिनों तक धुंध का प्रकोप बढ़ेगा जिसके चलते लोगों को परेशानियां आएंगी। वहीं, पंजाब के कई इलाकों में बादलों व सूर्य की आंख मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया जिसके चलते शाम से पहले ही ठंड का असर देखने को मिला।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch