Canada हिंसा मामले को लेकन पंजाब के मुख्यमंत्री ने कही यह बात

by | Nov 5, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा में हुई हिंसक घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारत सरकार से इस मामले को कनाडा सरकार के सामने उठाने की अपील की। यहाँ पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “कनाडा लाखों पंजाबियों का दूसरा घर है, जिन्होंने वहाँ जाकर कठिन मेहनत से अपना मुकाम हासिल किया है। कनाडा के साथ भारत के संबंध हमेशा सुखद बने रहने चाहिए क्योंकि पंजाबी वहाँ मेहनत करके अपने परिवारों के लिए रोजी-रोटी कमा रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विभाजन और नफरत की राजनीति ने कनाडा में तेजी से पैर पसारा है।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा जैसी भूमि पर धर्म और नफरत की राजनीति का फैलना विश्वास से परे की बात है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा की यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है और उचित कार्रवाई के लिए भारत सरकार को यह मामला कनाडा की राष्ट्रीय सरकार के सामने उठाना चाहिए।

 

भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाबी हमेशा सबके भले की प्रार्थना करते हैं और शांति के समर्थक हैं, जिसके कारण उन्हें दुनिया भर में प्यार और सम्मान की नज़र से देखा जाता है।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने अपनी मेहनत और काबिलियत के गुणों से पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों को अपमान सहनी पड़ती है, इसलिए इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडाई सरकार को इस घृणित अपराध के दोषियों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भविष्य में दूसरों को सबक मिल सके।

 

 

https://rosybrown-stork-491061.hostingersite.com/?p=32204

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch