किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार ने जानबूझकर धीमी लिफ़्टिंग की – अमन अरोड़ा

by | Oct 29, 2024 | National

Oct 29, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

धीमी अनाज लिफ्टिंग के कारण पंजाब के किसानों- आढ़तियों और शेलर मालिकों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार (30 अक्टूबर) को केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब भाजपा कार्यालय (चंडीगढ़, सेक्टर -37) के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीति बदलाखोरी वाली है। वह जानबूझकर कर धीमी लिफ्टिंग कर रही है ताकि किसानों आढ़तियों को परेशानी हो। गोदामों में जगह खाली नहीं है कि नया अनाज रखा जाए और शेलर मालिकों के पास भी उतनी जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला ले रही है।

अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस समस्या के समाधान के लिए अथक प्रयास किया लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं सुन रही। वह जानबूझकर देर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे पंजाब के लोगों से जुड़ा है। किसान-मजदूर, आढ़ती-व्यापारी सभी लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होकर केन्द्र सरकार को अपना सख्त संदेश भेजें।

अरोड़ा ने बताया कि आप नेता व कार्यकर्ता सेक्टर -37 में बत्रा थियेटर के पास सुबह 11:00 बजे इकट्ठा होंगे, वहां से सभी लोग भाजपा कार्यालय की तरफ़ कूच करेंगे।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch