पंजाब के सरकारी स्कूलों में होगा Mega PTM का आयोज़न, खुद मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

by | Oct 21, 2024 | States

Oct 21, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा 22 अक्टूबर 2024 को राज्य भर के सरकारी स्कूलों में तृतीयअभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, उनके अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समितियां और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति मिलकर स्कूल शिक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाना, जिसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में हुई परीक्षाओं का परिणाम भी इस बैठक में अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि हम सारा डेटा सार्वजनिक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार शिक्षा बजट भी अतिरिक्त मिला है और पंजाब के स्कूलों में कोई विकास कार्य नहीं रुका है। उन्होंने अनुरोध किया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक कल बैठक में शामिल हों। कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खुद एक स्कूल पहुंचेंगे और बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों से भी बात करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch