मुख्यमंत्री द्वारा मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश

by | Oct 21, 2024 | National

Oct 21, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को राज्य भर की मंडियों में खरीदे जा रहे धान की तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

 

राज्य में खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए हुई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान की उठाई जल्द से जल्द की जानी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसानों ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अन्न सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे अन्नदाताओं ने अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन, पानी और उपजाऊ मिट्टी दांव पर लगा दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल भी राज्य के किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान राष्ट्रीय भंडार में दिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंडियों में मेहनत से उगाई गई धान की फसल की दुर्गति नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत राज्य भर में 2651 मंडियों की स्थापना की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आरबीआई द्वारा सीसीएल के तहत 41,378 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं और किसानों को समय पर भुगतान जारी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के लिए कदम उठाए जाएं।

 

इस दौरान बैठक में यह भी बताया गया कि अब तक राज्य की मंडियों में 24.88 लाख मीट्रिक टन की आमद दर्ज की गई है, जिसमें से 22.22 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों को भुगतान के लिए पहले ही 4027 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch