आप की सरकार में रिश्वतखोरी पर शिंकज़ा 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

by | Sep 29, 2024 | Crime

Sep 29, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के राज्य में रिश्वतखोरी पर लगातार शिकंज़ा कसा ज़ा रहा है, जिसके चलते ही पंजाब में रिश्वतखोरी कम भी हो रही है।

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज जिला संगरूर के गांव लाडबंजारा की जिलेदारी शाखा में तैनात नहरी पटवारी करमजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव चाहड़, जिला संगरूर के निवासी दर्शन सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके पास 25 एकड़ जमीन है, जिसमें से 8.5 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए नहरी पानी आवंटित किया जा चुका है और शेष जमीन की सिंचाई के लिए नहरी पानी आवंटित करने के बदले में उक्त पटवारी करमजीत सिंह उससे 2,600 रुपये प्रति एकड़ की दर से रिश्वत मांग रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पटवारी करमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अगली जांच जारी है।

 

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch