लुधियाना के बुड्डे नाले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया यह ऐलान

by | Sep 20, 2024 | National

Sep 20, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि लुधियाना में बुडडे नाले की सफ़ाई तीन पड़ावी रणनीति बना कर शुरू की जायेगी।

 

यहाँ विश्व प्रसिद्ध नेबुला ग्रुप के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने पानी के प्रदूषण की समस्या के साथ निपटने के लिए इस ग्रुप की महारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुहिम नेबुला ग्रुप के सहयोग से शुरू की जायेगी और नेबुला ओज़ोनेशन प्रौद्यौगिकी के साथ मिल कर कैंसर का कारण बनने वाली अशुद्धियों को नैनो स्तर पर जाकर साफ़ किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य पानी का टी. डी. एस. ( टोटल डिसोलवड सालिडज़) स्तर 100 से नीचे लाकर इसको पीने के योग्य बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मान वाली बात है कि नेबुला ओज़ोनेशन के पास ऐसी नैनो स्तर प्रौद्यौगिकी है, जिसने पानी की अशुद्धियों और कैंसर का कारण बनने वाले तत्वों की सफ़ाई के मामलो में अपनी अहमीयत साबित की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शुरू किये जाने वाले तीन पड़ावी प्रोग्राम का उद्देश्य बुडडे नाले के पानी की गुणवत्ता को सुधारना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ग्रुप की टीम ने पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पी. पी. सी. बी.) के अधिकारियों और अन्य सम्बन्धित पक्षों के साथ मिल कर बुडडे नाले का दौरा भी कर लिया है।

 

इस प्रोजैकट के पहले पड़ाव में अल्टरासोनिक वाटर मीटरिंग सिस्टम स्थापित करने और सिवरेज नैटवर्क के अध्ययन के लिए सॉफ्टवेयर की माडलिंग करना शामिल है जिससे पूरे लधियाना के सैंपलिंग पुआइंट की शिनाख़्त की जा सके। इसी तरह इस पड़ाव में लुधियाना की रंगाई इकाईयों के लिए अलग-अलग प्री- टरीटमेंट प्लाटों की शिनाख़्त और स्थापना पर ध्यान दिया जायेगा। यह 200 ईकाईयां प्रति दिन 95 मिलियन लीटर पानी की निकासी करते हैं। इस कदम के साथ प्रदूषण की रोकथाम में सहायता मिलेगी।

 

इसी तरह दूसरे पड़ाव में समस्या का कारण बने निकासी रास्तों की शिनाख़्त करने और सिवरेज का स्तर सुधारने के लिए दूषित पानी को सुधारने के लिए छोटे स्तर के टरीटमेंट सिस्टम स्थापित करने पर ध्यान दिया जायेगा। तीसरे पड़ाव में बुडडे नाले की लाइनिंग की रूप-रेखा तैयार करने और उसके अमल पर ज़ोर दिया जायेगा। तीसरे पड़ाव के अमल, संभाल और कार्यशील रखने और पूरे लुधियाना में स्थापित किये टरीटमेंट सिस्टम को चालू रखने के लिए नेबुला ग्रुप और राज्य सरकार इकठ्ठा काम करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात...

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश के आसार; 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश के आसार; 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार दिनों तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch