
राज़निति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर , कारण कि आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है कारण कि 177 दिन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है।
गौर हो कि डी के केस में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है जबकि यह मामला सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी और रेगुलर बेल से जुड़ा था। ईडी मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। वहीं, अब सीबीआई केस में भी सर्वोच्च न्यायालय से केजरीवाल को जमानत दे दी है। ईडी केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट 5 सितंबर को केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला 5 सितंबर को सुरक्षित रखा था। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।









