सिखों, किसानों और पंजाब विरोध से ग्रस्त है भाजपा की मानसिकता : हरजी मान

by | Aug 31, 2024 | States

Aug 31, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता हरजी मान ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ की गई तीखी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की और आज यहां बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा शुरुआत से ही पंजाब, सिखों और किसानों के खिलाफ रही है। कंगना रनौत जैसी कठपुतलियाँ साबित करती हैं कि भाजपा कभी भी पंजाब समर्थक या सिख समर्थक नहीं हो सकती। उन्होंने अपील की है कि कंगना द्वारा बनाई गई भाईचारा कमजोर करने वाली फिल्म इमरजेंसी को पंजाब में बैन किया जाए।

 

गौरतलब है कि 1975 में लागू हुए आपातकाल की स्थिति को बयां करने वाली कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कुछ संगठनों ने फिल्म में सिखों के किरदार को गलत ढंग से पेश करने के आरोप लगाए हैं। जिससे सिखों की भावनाएं आहत हैं और इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। हरजी मान ने कहा कि यह फिल्म जानबूझकर सिखों की गलत छवि पेश करने के इरादे से बनाई गई है, जिसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं कर सकता।

 

उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान महिला विरोधी टिप्पणियों के लिए भाजपा सांसद कंगना द्वारा ट्विटर पर साझा की गई एक पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी और लटकती लाशों तथा किसान आंदोलन के दौरान रेप होने आदि को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महिला के तौर पर कंगना का सम्मान करते हैं, लेकिन कम पढ़ी-लिखी होने के कारण उनकी सोच सीमित लगती है। जो सिर्फ अपने बारे में सोचती है जबकि उसे दूसरी महिलाओं के बारे में भी सोचना चाहिए। बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा के मुद्दे पर हरजी मान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे हल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना चाहिए।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch