राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

by | Aug 31, 2024 | National

Aug 31, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नव-नियुक्त राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेक कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेश के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन दोनों पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर प्रार्थना की कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना रहे। उन्होंने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तन्मयता से निभाने और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करने के लिए प्रार्थना की ताकि पंजाब शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनकर उभरे। दोनों नेताओं ने जलियांवाला बाग स्मारक में महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह स्थान युवा पीढ़ी को हमेशा देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस पवित्र धरती पर मत्था टेकने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरुओं के जीवन और दर्शन ने युगों से मानवता को निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया है। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने भी परमात्मा के आगे प्रार्थना की है कि वह पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की शक्ति प्रदान करें।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के नए राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में तन्मयता से काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे दोनों यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch