सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

by | Aug 28, 2024 | States

Aug 28, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की। प्रिंस चौधरी सीवाईएसएस के उम्मीदवार होंगे। सीवाईएसएस ने इस बार सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ही उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए आप के युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि 2022 में सीवाईएसएस ने पहली बार पीयू छात्र चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय के कल्याण के लिए हमने लगन से काम किया। उस दौरान हमने दो नये छात्रावास स्वीकृत कराए। उसके निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने अपनी ग्रांट भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने छात्रों के लिए इतना काम नहीं किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में प्रिंस चौधरी के नाम घोषित किया और कहा कि वह पंजाब विश्वविद्यालय के जाने-माने और चहेते छात्र हैं। लालपुरा ने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण जीत हासिल करेगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रत्याशी प्रिंस चौधरी ने कहा कि उनका (सीवाईएसएस का) मुख्य एजेंडा छात्र कल्याण है और जल्द ही वे अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र विश्वविद्यालय के मुद्दों से अवगत हो सकें और उसके समाधान के लिए हमारे विज़न जान सके।

इस मौके पर सीवाईएसएस के जॉनी, मनजोत पड्डा, इंदरजीत मान, सुक्खी, मनकीरत, तरूण, वीरजोत, तुम्बी, दिव्यांश ठाकुर, महक गिल, निज्जर, गुरजोत और जशन कंबोज सहित अन्य छात्र नेता मौजूद थे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने अहम घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा। बुधवार को सरकारी वाहनों...

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। Punjab Police ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर कुख्यात पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। खुफिया एजेंसियों से...

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

पंजाब के Ludhiana में कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। बीती रात साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीमों ने फिरोजपुर रोड पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 130 युवक-युवतियों को हिरासत...

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के चलते यह अहम फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch