कंगना रणौत के विवादित ब्यान पर मुख्यमंत्री का दो टूक Control ………..

by | Aug 28, 2024 | International

Aug 28, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब के सी.एम. मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सी.एम. भगवंत मान मोहाली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए दफ्तर का उद्धाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंगना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें मंडी क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए सांसद चुना है न कि बेतुके और निराधार बयान देने के लिए जिससे समाज में अशांति पैदा हो।

 

सी.एम. मान ने कहा कि एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे किसी को ठेस पहुंचे। वहीं इसे लेकर बीजेपी का कहना कि यह कंगना का निजी बयान है। यह कहना गलत है। पार्टी को भी कंट्रोल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा सरकार से कहना चाहते हैं कि वह अपने सांसदों को कंट्रोल करें। किसानों के विरोध में दिए जा रहे इस तरह के बयान असहनीय है।

 

गौरतलब है कि कंगना ने मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो में भारत भी बांग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती थी। किसान आंदोलन के दौरान हमने देखा कि कैसे प्रोटेस्ट के नाम पर हिंसा फैलाई गई। वहां रेप और हत्याएं हो रही थी और लोगों को मार कर लटकाया जा रहा था। इसके बाद कंगना ने कहा था कि कि जब केंद्र सरकार द्वारा बिल वापस लिए गए तो ये उपद्रवी चौंक गए क्योंकि उनकी प्लानिंग लंबी थी। कंगना के इस बयान के बाद विवाद गर्मा गया। वहीं भाजपा ने कंगना के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया था। उनका कहना है कि यह कंगना का निजी विचार है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch