पंजाब के युवाओं में वतन वापसी की प्रवृत्ति बढ़ी, सरकारी नौकरी पाने के लिए विदेशों को अलविदा कह रहे युवा – मुख्यमंत्री

by | Aug 20, 2024 | National

Aug 20, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

विदेशों में रह रहे पंजाब के नौजवानों में वतन वापसी की प्रवृत्ति को राज्य के लिए शुभ संकेत बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक तक 44,667 सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिसके चलते कई युवा अब विदेशों को अलविदा कहकर यहां सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आज यहां सेक्टर-35 स्थित म्यूनिसिपल भवन में विभिन्न विभागों के 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे युवा अब विदेशों में नौकरी करने के बजाय पंजाब में ही नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा इसलिए वतन वापसी कर रहे हैं क्योंकि अब पंजाब में बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी केवल और केवल मेरिट के आधार पर दी जाएगी और नौकरी हासिल करना योग्य युवा का अधिकार होता है। इस मामले में मैं न किसी की सिफारिश मानता हूं और न ही किसी की सिफारिश चलने देता हूं, क्योंकि युवा मुझ पर बहुत विश्वास करते हैं और इस भरोसे को मैं किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा।”

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हमारे युवाओं ने मेरी सरकार पर भरोसा जताया है। कोई भी व्यक्ति अपने पूर्वजों की धरती से दूर नहीं जाना चाहता। विदेश जाने वाले अधिकांश युवा हमारे सिस्टम से इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें रोजगार की तलाश में अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। इसके लिए परंपरागत पार्टियां जिम्मेदार हैं, जिन्होंने प्रदेश के युवाओं का भला करने के बजाय अपने परिवारों का ध्यान रखा।

मुख्यमंत्री ने आज कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा, सहकारिता, स्थानीय सरकार, सामाजिक सुरक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता, कर व आबकारी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, वित्त विभाग, उद्योग और व्यापार और पशुपालन विभाग के नए नियुक्त 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टियां हमेशा मुझे लेकर भला-बुरा कहती रहती हैं, लेकिन कभी भी उनकी सरकार के अच्छे कामों की सराहना नहीं करतीं। उन्होंने परंपरागत पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि युवाओं को 44,667 सरकारी नौकरियां देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, घर-घर राशन योजना, शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने जैसे कार्यों का जिक्र क्यों नहीं किया जाता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा जैसे विरोधी नेता उनके खिलाफ जो चाहे बोलते रहें, लेकिन वे पंजाब की प्रगति के लिए फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण लोगों ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की बदकिस्मती है कि ऐसे नेताओं के हाथों में सत्ता की बागडोर रही, जिन्होंने सिस्टम को बिगाड़ कर रख दिया।

प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार को आम लोगों की सरकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास हमेशा आम लोग ही रचते हैं और पंजाबियों ने भी आम घरों के युवाओं को सत्ता सौंपकर प्रदेश में बड़ा बदलाव लाया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां जैसे साधारण नेता ने लंबी हलके से पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को हराया।

फूट का शिकार हुई शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल 25 साल राज करने का दावा करते थे, लेकिन इस समय उनकी स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि उनके साथ 25 नेता भी इकट्ठे नहीं हो पा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाशिए पर धकेले गए अकाली नेता श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मांग रहे हैं, लेकिन अपने किए गुनाहों का जिक्र नहीं करते।

इस मौके पर राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने अहम घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा। बुधवार को सरकारी वाहनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch