पिछले कुछ दिनों से जिला कपूरथला के सुलतानपुर लोधी हलके के थाना प्रभारी को लेकर दो कांग्रेसी विधायकों में छिड़ी जंग समाप्त हो गई क्योंकि सुलतानपुर लोधी के विधायक नवतेज चीमा और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह की इस जंग में राणा गुरजीत ने जीत प्राप्त कर ली है। गौर हो कि सुलतानपुर लोधी के थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कारवाई की मांग की थी लेकिन सुलतानपुर लोधी के विधायक चीमा उक्त थाना प्रभारी के हक में उतर आए थे। जिसके बाद राजनीतक गलियारों में चर्चा हो शुरू हो गई थी कि अब दो विधायकों में से कौन अपना रसूख दिखा पाएगा। लेकिन उस रसूख दिखाने के मामले में राणा गुरजीत ने बाज़ी मार ली। जिसके चलते एसएसपी कपूरथला ने सुलतानपुर लोधी के थाना प्रभारी सरबजीत सिंह का तबादला कर दिया।
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा
पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28...







