13 अप्रैल को फगवाड़ा में गोल चौंक के नाम को लेकर हुआ विवाद जो कुछ समय से करीब करीब शांत हो गया था सोमवार को एक बार फिर से गर्माने जा रहा है। गौर हो कि 13 अप्रैल को फगवाड़ा के गोल चौंक के नाम बदलने को लेकर मामले में दलित समाज और जनरल समाज में तकरार हो गई थी जिसमें गोली भी चल गई थी। इस गोली कांड के बाद पुलिस ने दोनों समुदाय के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके चलते दलित समुदाय के लोगों की एक विशेष बैठक आज़ की गई जिसमें सोशल मीडीया फेसबुक पर लाईव होकर दलित नेता जरनैल नंगल ने कहा है कि उनके समाज के जिन लोगों को काबू किया है उन पर हलकी धाराएं लगी है लेकिन बावजूद इसके पुलिस मिलीभगत से उनके समाज के लोगों की जमानत नही होने दे रही जिसके चलते वो लोग सुबह चक्क हकीम में एकत्रित होकर एसपी कार्यालय में गिरफ्तारियां देने जाएंगे। आप भी देखें वो लाईव वीडीयो क्या कहना है जरनैल नंगल का https://youtu.be/uAlAb0ERhTE
ईरान का इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला, डिमोना- अराद में 100 से ज्यादा घायल
मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला शनिवार को ईरान के नतान्ज परमाणु केंद्र पर हुए हमले के जवाब में बताया जा रहा...








