पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू कर दी है। जिसके चलते आज एक अहम बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा तस्करों को फांसी की सजा देने की बात कही है वहीं इसी मामले में आज कड़ा रूख अपनाते हुए सरकार ने डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों और कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह को डिसमिस कर दिया है। इन दोनों पर लड़कियों को नशा करवाने और नशा सप्लाई का आरोप है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों और कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह पर कपूरथला में लड़कियों को नशा करवाने और नशा सप्लाई करने का आरोप लगा था। जिसके बाद कैप्टन ने इसकी जांच आईपीएस अनीता पुंज को सौंपी थी। जांच में दोनों अधिकारी दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी दलजीत सिंह और कांस्टेबल को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया है। डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों इस समय फिरोजपुर में तैनात थे, जबकि कांस्टेबल कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात था। हालांकि इस पूरे मामले में उन लड़कियों द्वारा जालंधर के एक थाने में तैनात एक थाना प्रभारी पर भी आरोप लगए थे लेकिन उक्त थाना प्रभारी के मामले में कोई भी अधिकारी खुल कर नही बता रहा कि उस पर लगे आरोप गलत साबित हुए या फिर किसी के आर्शीवाद से उस प्रभारी पर रहम किया जा रहा है।
ईरान का इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला, डिमोना- अराद में 100 से ज्यादा घायल
मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला शनिवार को ईरान के नतान्ज परमाणु केंद्र पर हुए हमले के जवाब में बताया जा रहा...








