जिला कपरूथला के नवनियुक्त एसएसपी सतिंदर सिंह चाहल कपरूथला में चार्ज संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार फगवाड़ा पहुंचे। फगवाड़ा पहुंचने पर स्थानीय रैस्ट हाऊस में अकाल स्टूडेंट फैडरेशन और मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने उनका फगवाड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त एसएसपी को श्री दरबार साहिब की प्रतिमा भेंट की। इस के साथ ही फैडरेशन के सदस्यों ने नवनियुक्त एसएसपी के साथ फगवाड़ा के हालातों पर चर्चा करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वो हर तरीके से पुलिस की मदद के लिए पुलिस के साथ खड़े है।
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...







