बेशक की पंजाब में कांग्रेस की सरकार है लेकिन बावजूद इसके फगवाड़ा में कांग्रेसी नेता नगर निगम फगवाड़ा के मेयर से दुखी नजर आ रहे है। गौर हो कि फगवाड़ा की नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है जिसके चलते कांग्रेसी नेता बेहद दुखी हो चुके है और उनका कहना है कि मेयर पंजाब में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए है जिसके चलते वो जान बूझ कर विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे रहे तांकि पंजाब सरकार बदनाम हो सके। इसके चलते ही कांग्रेस ने आज नगर निगम के समक्ष धरना लगा रखा है।
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...







