जिला जालंधर के थाना मकसूदां के प्रभारी और फगवाड़ा थाने के पूर्व प्रभारी रमनदीप के माता जी का आजं देहांत हो गया। गौर हो कि रमनदीप फगवाड़ा, बंगा सहित कई थानों में थाना प्रभारी के तौर पर सेवा निभा चुके है और कई नशा तस्करों को भी काबू कर चुके है। आज़ भी आज़ादी दिवस पर उन्हें जालंधर के सरकारी कार्यक्रम में नशा तस्करों को काबू किए जाने के चलते सम्मानित किया जाना था, लेकिन अपने बेटे के बढ़े कद को देखने से पहले ही उनकी माता अपने बेटे का साथ छोड़ कर चली गई। रमनदीप के माता जी के देहांत के बाद उनके दोस्त और रिश्तेदार उनसे दुख का प्रगटावा कर रहे है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









