पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव दिहाना में बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में शार्ट-सर्किट के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच पवित्र स्वरूप, तीन ए.सी. और पहली मंजिल पर पड़ा सारा सामान अग्रि भेंट हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडि़य़ों ने आग पर काबू पाया। घटना का पता चलते ही थाना मेहटियाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









