फगवाड़ा के मोहल्ला ओंकार नगर के लोगों द्वारा शिकायत देने के बाद आखिरकार नगर निगम जाग ही गया और उन्होंने देर शाम को कारवाई करते हुए फगवाड़ा के मोहल्ला ओंकार नगर में लगी अवैध तौर पर रेहड़ियों को हटवा दिया। गौर हो कि फगवाड़ा के मोहल्ला ओंकार नगर के लोगों द्वारा नगर निगम के कमशिनर को लिखित शिकायत देकर मांग की गई थी कि उनके मोहल्ले मे लगने वाली कुछेक अवैध रेहड़ियों से लोगों को तो परेशानी होती ही है वहीं शाम के समय वहां का माहौल इन रेहड़ियों की वजह से महिलायों के गुजरने वाला नही होता, जिसके चलते नगर निगम की टीम ने एक्शन लेते हुए वहां से रेहड़ियों को हटवा दिया।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









