अमन गुप्ता जालंधर ————————————————- जालंधर शहर स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 25 पेटी अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वेरका मिल्क प्लांट नज़दीक कुछ लोग शराब की डिलीवरी देने आने वाले हैं। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने अवैध शराब सहित काबू किया । पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जीत पुत्र हरदेव सिंह निवासी तरनतारन और सोनू पुत्र बुद्धि लाल निवासी लाल बाजार के रूप में हुई है।आरोपियों के पास से एक बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद हुआ है। आरोपियों पर थाना न : 1 में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









