श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे पंजाब में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पंजाब के सभी शहर श्री राधा कृष्ण के रंग से रंगे हुए नज़र आ रहे थे शहरों के कोने-कोने में श्री राधा कृष्ण के भजन गूंज रहे थे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सभी मंदिर भी पूरी तरह से सजे हुए थे। पूरे शहर दूधिया रोशनी से नहा रहा था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पंजाब में भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। सूरज ढलते ही कृष्ण भक्त में मंदिरों में जाकर भगवान श्री राधा कृष्ण का आशीर्वाद लेने की तैयारी कर ली थी, जिसके तहत रात आठ बजे के करीब से सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए कृष्ण भक्तों का ताता लगना शुरू हो गया था। इस दौरान कृष्ण भक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। संकीर्तन मंडलियों ने भी भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मुग्ध किया।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









