अमन गुप्ता जालंधर ———————————- एक बाप ने अपनी सारी उम्र देश के लिए लगा दी और अंत में देश की सुरक्षा करते करते वो देश के लिए अपनी ज़ान को कुर्बान कर गया, लेकिन देश के लिए अपनी ज़ान को कुर्बान करने वाले पिता ने ऐसा कभी नहीं सोचा होगा कि उसका पुत्र उसकी शहादत को बदनामी के दाग से भर देगा। ऐसे ही एक नालायक पुत्र को गिरफ्तार किया जालंधर देहात के होनहार इंस्पैक्टर रमनदीप ने । रमनदीप जोकि थाना मकसूदां में तैनात है और पहले भी कई नशा तस्करों को पकड़ कर जेल में भेज चुक है । नशा तस्करों को पकड़ने की सफलता में इस बार भुपिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी रकासन जिला नवांशहर को उसके एक साथी नरिंदर जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगड़ को हैरोईन के साथ काबू किया है। नरिंदर जालंधर में डीजे का काम करता है और भुपिंदर का पिता बीएसएफ में जवान था जोकि देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर गया था। इस संबंधी पत्रकारों को संबोधन करते हुए एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि विधिपुर के पास दोनों को नाके पर रोका तो पहले मौके पर ही दोनों से पचास ग्राम हैरोइन मिली. इसके बाद पूछताछ की तो दोनों से पचास ग्राम हैरोइन और मिली।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









