
जिला जालंधर के गोराया शहर में गोराया के नौजवानों द्वारा एक ऐसा कार्य किया जा रहा है कि उस से ऐसे बच्चे सामने आकर अपनी कला को लोगों के सामने रखेंगें जोकि आखों से देख नही सकते। इसके चलते ही गुरूद्वारा साहिब श्री गुरू नानक दरबार में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसी रागी जत्थे द्वारा नही बल्कि माहिलपुर के नेत्रहीन बच्चों द्वारा गुरू की बाणी का र्कीतन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह उपराला इस लिए किया जा रहा है कि इन नेत्रहीन बच्चों की कला के बारे में लोग भी जान सके और आने वाले दिनों में अपने घरों में होने वाले धार्मिक समागमों में इन बच्चों से र्कीतन करवा उनके आश्रम में अपना सहयोग डाल सकें। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू किया जा रहा है और उन्होंने समूह शहरवासियों को पहुंचने की अपील की। उक्त आयोजन को श्री गुरूद्ववारा साहिब के फेसबुक पेज़ पर लाईव भी लाईव देख सकेंगे









