
[metaslider id=”3396″]
अमन गुप्ता जालंधर
बीते दिनी लुधियाना से किडनैप हुआ तीन वर्षीय बच्चा अंकुश मोती नगर, जालंधर से बरामद कर लिया गया है। जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. परमिन्दर सिंह भंडाल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि लुधियाना से अगवा हुआ 3 वर्षीय बच्चा अंकुश पुत्र देव बहादुर जालंधर में ही है। इसके बाद पुलिस ने बच्चा बरामद करके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। बच्चे को लुधियाना स्थित उसके घर के बाहर से वीरभान पुत्र गंगा सिंह ने अगवा किया था और जालंधर में रहते अपने भाई दीपेंद्र निवासी गुरू बाजार के घर रखा हुआ था।









