हाल ए गोराया, सील लाती दिखाऊण नू बाकी लोकी आप ही सुधरणगे

by | Jul 23, 2020 | States

Jul 23, 2020 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जिला जालंधर का गोराया शहर जोकि कोरोना काल के बुरे दौर में भी कोरोना जैसी नामुराद बीमारी से बचा हुआ था, लेकिन अब जालंधर के इस देहाती ईलाकेके शहर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, इतना ही नही इस कोरोना की दस्तक भी ऐसी हुई कि वार्ड नंबर 12 की एक गली में से ही छह मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें से पांच पाजिटिव मरीज़ एक ही परिवार के है।

 

एक ही मोहल्ले से एकसाथ छह मामले आने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त मोहल्ले में आने जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया था, लेकिन अगर बात की जाए ईलाका सील करने की तो मात्र खानापूर्ति के लिए ही सील किया गया लग रहा है, क्योंकि मोहल्ले के रास्तो पर रस्सी लगा दी है लेकिन वहां सुरक्षा के लिए कोई भी पुलिस कर्मचारी नही बिठाया गया। इतना ही नही  सूत्रों की मानें तो इस ईलाके में जिन लोगों को कोरोनटाईन किया गया है वो बडे़ ही आराम से बाज़ार में घूमते हुए देखे जा रहे है। सूत्रों की माने तो आज़ उस परिवार के एक सदस्य को भी कार में बाज़ार घूमता हुआ देखा गया जिस के परिवारिक सदस्य की रिर्पोट कोरोना पाजिटिव आई है। इस तरह से कोरोनटाईन किए गए लोगों को बाज़ार में घूमता देख गोराया वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है कि कहीं इस से बीमारी को फैलने का समय ना मिल जाए।

 

वहीं इस बारे में जब गोराया के सेहत विभाग की टीम की सदस्य मैडम मोनिका से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने कोरोनटाईन लोगों की सूची बना कर पुलिस विभाग को दे दी है अब उनके द्वारा जांच की जाएगी।

वहीं कोरोनटाईन द्वारा नियमों को तोड़ने के बारे में जब थाना प्रभारी गोराया से बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल उनके पास सूची आई नही है अगर कोई ऐसा कर रहा है तो जांच कर कारवाई जरूर की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch