चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर विधायक धालीवाल ने दी बधाई

by | Sep 20, 2021 | Political

Sep 20, 2021 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के विधानसभा हलका फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने व मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। चंड़ीगढ़ के राज भवन में विधायक ने चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट किया और इसे पार्टी हाईकमान का ऐतिहासिक फैसला बताया।

 

विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब और पंजाबियत के लिए बतौर मुख्यमंत्री शानदार काम किया व जनहित एवं लोक भलाई के कार्यो के साथ-साथ राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाया। विधायक ने कहा कि अब चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब विकास की नई ईबारत लिखेगा और चन्नी अपने तजुर्बे से प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेंगे। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गों  का पूरा मान सत्कार करती है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी आज सोमवार को 11 बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे व चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से  पंजाब विकास, उन्नति व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। विधायक धालीवाल ने कहा कि अकाली-बसपा गठबंधन, भाजपा व आम आदमी पार्टी तो केवल अनुसूचित जाति वर्ग के साथ वोट की राजनीति कर उनके लिए झूठे बड़े-बड़े वादे करते है, जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग के चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग को बड़ा सम्मान दिया है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch